
भारतीय जनता युवा मोर्चा बगीचा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, शुभम जिंदल ने ऊर्जावान टीम के साथ भरी हुंकार
जशपुर – भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के शीर्ष नेतृत्व और वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से बगीचा मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष शुभम जिंदल ने आज अपनी नई कार्यकारिणी और टीम के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। नई टीम में क्षेत्र के ऊर्जावान, कर्मठ और राष्ट्रवाद के प्रति समर्पित युवाओं को जगह दी गई है।
अपनी नई टीम की घोषणा करते हुए मंडल अध्यक्ष शुभम जिंदल ने कहा, “यह टीम वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और युवाओं के जोश का एक बेहतरीन संतुलन है। संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। हम सभी मिलकर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बगीचा मंडल के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करेंगे।”
वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया
शुभम जिंदल ने इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी और युवा मोर्चा के सभी शीर्ष व स्थानीय वरिष्ठ नेताओं का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठों के अनुभव और मार्गदर्शन में ही युवा मोर्चा बगीचा मंडल में संगठन को एक नई ऊंचाई पर ले जाने का काम करेगा।
टीम को दी शुभकामनाएं
नई कार्यकारिणी में शामिल सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई देते हुए जिंदल ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ है। आने वाले समय में हमारी टीम पूरे समर्पण के साथ क्षेत्र के युवाओं की आवाज बनेगी और संगठन के आगामी कार्यक्रमों को पूरी ताकत के साथ धरातल पर उतारेगी।भाजयुमो मंडल बगीचा की नई कार्यकारिणी की घोषणा होते ही क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और युवाओं ने शुभम जिंदल और उनकी पूरी नई टीम को उज्जवल कार्यकाल के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
नीचे देखें भाजयुमो बगीचा की नई कार्यकारिणी..


