HomeUncategorizedजिला पंचायत सदस्य गेंदबिहारी सिंह ने सीएम विष्णुदेव साय से की मुलाकात,क्षेत्र...





Advertisement Carousel






जिला पंचायत सदस्य गेंदबिहारी सिंह ने सीएम विष्णुदेव साय से की मुलाकात,क्षेत्र के विकास को लेकर की महत्वपूर्ण चर्चा,

डीडीसी गेंदबिहारी सिंह ने सीएम विष्णुदेव साय से की मुलाकात,

क्षेत्र के विकास को लेकर की महत्वपूर्ण चर्चा,

जशपुर 30 मई 2026

जशपुर जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-1 के जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि सभापति गेंदबिहारी सिंह रायपुर सीएम आवास में सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात की।डीडीसी ने क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की।डीडीसी गेंदबिहारी सिंह ने कृषि मंत्री माननीय रामविचार नेताम से भी सौजन्य भेंट कर विस्तृत चर्चा की।

मुलाकात के दौरान डीडीसी गेंदबिहारी सिंह ने क्षेत्र को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु विभिन्न विकास योजनाओं पर ध्यान आकृष्ट कराया। विशेष रूप से सड़क एवं पुल निर्माण द्वारा बेहतर कनेक्टिविटी, डेयरी विकास को बढ़ावा देने के लिए चिलिंग पॉइंट की स्थापना, स्थानीय रोजगार सृजन तथा क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं के विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से रखा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के सुनकर उनके निराकरण एवं पूर्ण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुशासन की सरकार है। जशपुर समेत समस्त वनांचल क्षेत्रों के समग्र विकास, आधारभूत संरचनाओं के विस्तार तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सोसल मीडिया प्रभारी अशोक कुमार यादव एवं भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष जयशंकर यादव भी उपस्थित रहे। डीडीसी गेंदबिहारी सिंह ने कृषि मंत्री रामविचार नेताम से भी मिलकर क्षेत्र की जनता के हितों एवं विकास पर गहन चर्चा की।क्षेत्र की जनता के प्रति समर्पित डीडीसी गेंदबिहारी सिंह जैसे युवा नेतृत्व के इस सार्थक प्रयास से निश्चित ही क्षेत्र के विकास को नई दिशा और गति प्राप्त होगी।

RELATED ARTICLES

R.O. n.o.13229/67

R.O. n.o.13229/67

Most Popular