HomeUncategorizedआधी रात बगीचा के डोड़की नदी में आई बाढ़, बाढ़ का पानी...





Advertisement Carousel






आधी रात बगीचा के डोड़की नदी में आई बाढ़, बाढ़ का पानी अंग्रेजी शराब दुकान में घुसा, लाखों के नुकसान की आशंका

आधी रात बगीचा के डोड़की नदी में आई बाढ़,

डोड़की नदी की बाढ़ से अंग्रेजी शराब दुकान में लाखों का नुकसान

जशपुर 21 जुलाई 2026

बगीचा क्षेत्र में लगातार हुई बारिश के बाद आधी रात उफान पर आई डोड़की नदी का पानी बगीचा स्थित अंग्रेजी शराब दुकान तक पहुंच गया। नदी किनारे स्थित दुकान बाढ़ की चपेट में आ गई, जिससे दुकान के भीतर पानी घुस गया और भारी नुकसान हुआ।

बाढ़ के पानी के साथ आए मलबे और कीचड़ से दुकान में रखे फ्रीजर पलट गये वहीं रैक में रखी बीयर और शराब बोतलें टूट गईं।वहीं कार्टून में रखे शराब की बोतलों का भी नुकसान हुआ है।बताया जा रहा है की अधिकांश नुकसान महंगे ब्रांड की शराब की बोतलों का हुआ है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है फिलहाल आबकारी विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

बाढ़ का पानी उतरने के बाद शराब दुकान और उससे सटे अहाता सेंटर में घुटनों तक कीचड़ भर गया, जिससे पूरे परिसर में अव्यवस्था का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही आबकारी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया।गौरतलब है कि बगीचा नगरीय क्षेत्र में डोड़की नदी के किनारे स्थित अंग्रेजी शराब दुकान हर वर्ष बारिश के दौरान खतरे की जद में रहती है। इस बार आई बाढ़ ने दुकान को भारी नुकसान पहुंचाया है। फिलहाल विभाग नुकसान का आकलन करने में जुटा है।

RELATED ARTICLES

R.O. n.o.13229/67

R.O. n.o.13229/67

Most Popular