HomeUncategorizedगृह विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 151 पुलिस अधिकारियों के दायित्व...





Advertisement Carousel






गृह विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 151 पुलिस अधिकारियों के दायित्व बदले, निमितेश सिंह होंगे जशपुर के नए एसडीओपी


गृह विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 151 पुलिस अधिकारियों के दायित्व बदले

रायपुर 20 जुलाई 2026


राज्य के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 151 पुलिस अधिकारियों के तबादले और नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत पुलिस मुख्यालय से लेकर विभिन्न जिलों तक अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है।


जारी आदेश के अनुसार, कई जिलों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) सहित अन्य अधिकारियों के दायित्व बदले गए हैं। वहीं, निमितेश सिंह को जशपुर का नया एसडीओपी नियुक्त किया गया है। बेहतर पुलिस प्रशासन, कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से यह तबादला सूची जारी की गई है।
अब सभी की नजर नए पदस्थ अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने और पुलिस व्यवस्था में आने वाले बदलावों पर रहेगी।

RELATED ARTICLES

R.O. n.o.13229/67

R.O. n.o.13229/67

Most Popular