
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ‘रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन’ लाखों युवा जुड़े, मेरिट आधारित चयन की उठाई मांग, चंद घँटों में 3.7 मिलियन लोग जुड़े इंस्टाग्राम पेज पर
नई दिल्ली 27 जुलाई 2026
सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘Reservation Hatao Andolan’ नाम से चल रहा एक डिजिटल अभियान तेजी से चर्चा में है। इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय इस अभियान को कम समय में बड़ी संख्या में युवाओं का समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है। विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, इस अभियान के इंस्टाग्राम पेज के फॉलोअर्स की संख्या बेहद तेजी से बढ़ी है।
कॉकरोच जनता पार्टी के बाद अब सोसल मीडिया पर ‘रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन’ (Reservation Hatao Andolan) नाम का इंस्टाग्राम पेज तेजी से फॉलो किया जा रहा है।रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन एक नया युवा-नेतृत्व वाला डिजिटल और सोशल मीडिया अभियान है। यह आंदोलन मुख्य रूप से इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस पेज पर जो कंटेंट डाले जा रहे हैं उनमें जो मुख्य बातें और मांगें दिख रहीं हैं वो योग्यता (मेरिट) पर शिक्षा एवं नौकरियों में चयन की है। इस अभियान से जुड़े युवाओं की मांग है कि शिक्षा और नौकरियों में चयन केवल योग्यता के आधार पर हो, न कि जाति के आधार पर। इस आंदोलन में जाति-आधारित आरक्षण को पूरी तरह समाप्त करने की बात उठाई जा रही है। सोशल मीडिया पर इस अभियान को बहुत कम समय में लाखों युवाओं का समर्थन मिला है।कुछ ही घँटों में इस पेज को 4 मिलियन से ज्यादा लोगों ने सब्सक्राइब किया है।
इस लिंक पर जाकर पेज को देख सकते हैं
https://www.instagram.com/reservationhataomovement?igsh=cW53Y3BtNGt4czBi


