
तपती दोपहर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डीडीसी गेंदबिहारी सिंह,ग्रामीणों के बीच बैठकर सुनी समस्याएं
जशपुर 20 अप्रैल 2026
जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के अंतिम छोर महनई और बुर्जुडीह में जिला पंचायत सदस्य गेंदबिहारी सिंह तपती दोपहर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पेड़ की छांव में बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही समाधान का भरोसा दिलाया।
डीडीसी गेंदबिहारी सिंह ने महनई के मनुपाठ क्षेत्र में करीब 100 एकड़ में हो रही उन्नत खेती का जायजा लिया।यहां किसान टमाटर, मिर्च, बैंगन सहित अन्य फसलों की खेती कर रहे हैं।खेती के इस मॉडल की सराहना करते हुए उन्होंने किसानों को जैविक खाद के उपयोग के लिए प्रेरित किया, ताकि उत्पादन के साथ-साथ मिट्टी की गुणवत्ता भी बनी रहे।
जनसंपर्क के दौरान किसानों ने जिला पंचायत सदस्य से फसलों की सिंचाई के लिए ट्रांसफार्मर की मांग रखी। इस पर डीडीसी ने जल्द ही ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी अशोक कुमार यादव, भाजयुमो जिला मंत्री जयशंकर यादव, बुर्जुडीह सरपंच बुद्धेश्वर पैकरा, महेश राम यादव, बूथ अध्यक्ष, सचिव एवं क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित रहे।


