
जशपुर में उप निर्वाचन को लेकर आदर्श आचरण संहिता लागू
जशपुरनगर 11 मई 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, नवा रायपुर द्वारा नगरपालिका क्षेत्र जशपुर के वार्ड क्रमांक 08, 14 एवं जनपद पंचायत क्षेत्र की 22 ग्राम पंचायतों में उप निर्वाचन 2026 कराए जाने की घोषणा कर दी गई है।
निर्वाचन वाले क्षेत्र:
वार्ड: 08, 14 और ग्राम पंचायत चौलीटांगरटोली, सांईटांगरटोली, बालाछापर, पिल्खी, पोड़ी, गजमा, पटिया, अंधरझर, सिरिमकेला, कस्तुरा, कण्डोरा, गड़ाकटा, डोंगादरहा, पुसरा, कोडलिया, सन्ना, जुजगू, भितघरा, बगडोल, जुरगुम, हर्राडीपा, चम्पा, छातासरई निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।
निर्वाचन की घोषणा तिथि से ही इन क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है, जो निर्वाचन सम्पन्न होने तक अथवा आगामी आदेश पर्यन्त लागू रहेगी। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों व आमजन से आदर्श आचरण संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।


