
खेत जुताई के लिए जा रही ट्रैक्टर पलटी, मालिक समेत दो की दर्दनाक मौत
जशपुर 19 जुलाई 2026
जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के कोदोपारा में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत की जुताई के लिए जा रही एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर चला रहे मालिक उदय राम (42 वर्ष) और ट्रैक्टर पर सवार बरतु राम (28 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सन्ना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर खेत की जुताई के लिए जा रही थी। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई, जिससे ट्रैक्टर सवार मालिक एवं एक अन्य व्यक्ति ट्रैक्टर के नीचे दब गए और दोनों लोगों की मौत हो गई। इस हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।


