HomeUncategorizedकांसाबेल में आंधी-तूफान का कहर, कच्चा मकान ढहा,मलबे में दबकर युवक की...





Advertisement Carousel






कांसाबेल में आंधी-तूफान का कहर, कच्चा मकान ढहा,मलबे में दबकर युवक की मौत, मां और पत्नी घायल

जशपुर 28 जुलाई 2026

कांसाबेल में आंधी-तूफान का कहर, कच्चा मकान ढहा; मलबे में दबकर युवक की मौत, मां और पत्नी घायल

जशपुर जिले के कांसाबेल क्षेत्र में आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है। कांसाबेल थाना क्षेत्र के घोघर गांव में तेज तूफान के दौरान एक कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। हादसे में मकान के मलबे में दबने से एक युवक दीपचंद लकड़ा (30 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में मृतक की मां और पत्नी भी मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को मलबे से निकालकर तत्काल कांसाबेल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

आंधी-तूफान के कारण क्षेत्र में कई पेड़ भी उखड़कर गिर गए, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

R.O. n.o.13229/67

R.O. n.o.13229/67

Most Popular