HomeUncategorizedडबल इंजन सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी युवाओं तक...





Advertisement Carousel






डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी युवाओं तक पहुंचाकर ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ें भाजयुमो से – गेंदबिहारी सिंह

भाजयुमो मंडल पंडरापाठ की पहली परिचयात्मक बैठक संपन्न,

‘वन बूथ, 20 यूथ’ अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने और ‘JOIN BJYM’ के माध्यम से युवाओं की संगठन में भागीदारी बढ़ाने पर जोर,

जशपुर 14 अगस्त 2026

भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पंडरापाठ की पहली परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने परिचय के साथ संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की।
बैठक में ‘वन बूथ, 20 यूथ’ अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने और ‘JOIN BJYM’ के माध्यम से युवाओं की संगठन में भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

इस दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य गेंदबिहारी सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक ग्रामीणों तक पहुंचाने के लिए युवा कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएं।उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी युवाओं तक पहुंचाकर उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़ने का प्रयास किया जाना चाहिए। बैठक में संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा हुई।

बैठक भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नंदकुमार यादव के नेतृत्व में भड़िया में सम्पन्न हुई जिसमें क्षेत्र के लोकप्रिय जिला पंचायत सदस्य गेंदबिहारी सिंह , भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष जयशंकर यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला सोशल मीडिया प्रभारी अशोक कुमार यादव, भाजयुमो जिला कार्यकारिणी के सदस्य शिवनारायण यादव -बृजकिशोर यादव , संतोष गुप्ता , भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हरखनारायण यादव, प्रह्लाद यादव, दिलीपचंद यादव, सुरेश यादव,भड़िया के सरपंच एवं मंडल विशेष आमंत्रित सदस्य फुलसाय राम, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल यादव उपस्थित रहे और संगठन की मजबूती के लिए नवनियुक्त पदाधिकारीयों सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। बैठक में भाजयुमो के सभी पदाधिकारीगण, कन्या शक्ति संयोजिका एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यों समेत सैकड़ो युवा शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

R.O. n.o.13229/67

R.O. n.o.13229/67

Most Popular