
बगीचा जनपद पंचायत के नए सीईओ होंगे पुष्कर पटले
जशपुर- जशपुर जिले के जनपद पंचायत बगीचा को जल्द ही नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) मिलेंगे। वर्तमान में जनपद पंचायत दुलदुला के सीईओ पुष्कर पटले को बगीचा जनपद पंचायत का नया सीईओ बनाया गया है।
बगीचा जनपद पंचायत के वर्तमान सीईओ विनोद सिंह 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद पुष्कर पटले बगीचा जनपद पंचायत की जिम्मेदारी संभालेंगे। जनपद पंचायत कुनकुरी के सीईओ प्रमोद सिंह को जनपद पंचायत दुलदुला का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


