
जशपुर 23 मई 2026
जशपुर- छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में जशपुर जिले के छोटे से गांव महुवाडीह (गंझियाडीह) निवासी देवेंद्र भगत ने कोर्ट मैनेजर पद पर सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। देवेंद्र भगत, पिता श्री कमल राम भगत, की इस उपलब्धि से गांव सहित आसपास के क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
देवेंद्र भगत की सफलता के पीछे उनके माता-पिता, बड़े भैया अजय भगत एवं पूरे परिवार का विशेष मार्गदर्शन और सहयोग रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास के बल पर यह मुकाम प्राप्त किया।
ग्रामीणों का कहना है कि देवेंद्र की सफलता गांव के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी मेहनत और संघर्ष यह संदेश देती है कि लगन और आत्मविश्वास के साथ किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
देवेंद्र भगत की इस उपलब्धि पर ग्रामीणों, शुभचिंतकों एवं मित्रों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। क्षेत्रवासियों ने कहा कि यह सफलता पूरे जशपुर जिले के लिए गर्व और सम्मान की बात है।


