HomeUncategorizedमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय विवेक अंधारे को अर्पित की श्रद्धांजली





Advertisement Carousel






मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय विवेक अंधारे को अर्पित की श्रद्धांजली

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय विवेक अंधारे को अर्पित की श्रद्धांजली

जशपुर 21 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय विवेक अंधारे को ग्राम बंदरचूँआ, विकासखंड कुनकुरी स्थित उनके निवासस्थल जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार से भेंट कर उनका ढांढस बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय विवेक अंधारे मिलनसार एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। अल्प आयु में उनका निधन परिवारजनों के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि परिजनों को इस गहन दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। स्वर्गीय विवेक अंधारे मुख्यमंत्री के निज सहायक दीपक अंधारे के चचेरे भाई तथा श्री विनायक अंधारे के सुपुत्र थे।

RELATED ARTICLES

R.O. n.o.13229/67

R.O. n.o.13229/67

Most Popular