HomeUncategorizedसोमवार से जशपुर जिले के शासकीय कार्यालयों में होगा हेलमेट अनिवार्य, दोपहिया...





Advertisement Carousel






सोमवार से जशपुर जिले के शासकीय कार्यालयों में होगा हेलमेट अनिवार्य, दोपहिया वाहनों में बिना हेलमेट पहनकर शासकीय कार्यालय पहुंचने वाले कर्मचारियों पर होगी चालानी कार्रवाई,

सोमवार से जशपुर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में होगा हेलमेट अनिवार्य,दोपहिया वाहनों में बिना हेलमेट पहनकर शासकीय कार्यालय पहुंचने वाले कर्मचारियों पर होगी चालानी कार्रवाई,

जशपुर 18 अप्रैल 2026

जशपुर जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग ने संयुक्त जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत कलेक्टर रोहित व्यास और एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह खुद हेलमेट पहनकर बुलेट से जिला मुख्यालय की सड़कों पर निकले और लोगों को सुरक्षा का संदेश दिया।अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग जरूर करें और चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाएं ताकि सड़क हादसों में होने वाली जानहानि को रोका जा सके। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया गया।

प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए सोमवार से जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में हेलमेट अनिवार्य कर दिया है। अब बिना हेलमेट दोपहिया वाहन लेकर कार्यालय आने वाले कर्मचारियों और लोगों पर चालानी कार्रवाई की जाएगी।कलेक्टर रोहित व्यास ने स्पष्ट कहा कि शासकीय कर्मचारी बिना हेलमेट दोपहिया वाहन से कार्यालय परिसर में प्रवेश न करें। वहीं, एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने निर्देश दिए कि सभी पुलिसकर्मी भी अनिवार्य रूप से हेलमेट का उपयोग करें और आमजन के लिए उदाहरण प्रस्तुत करें।

अभियान के तहत पुलिस लाइन में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मियों को शपथ भी दिलाई गई, जिसमें यातायात नियमों के पालन और लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया गया।पुलिस प्रशासन की इस पहल से जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूती मिलेगी और दुर्घटनाओं में कमी आएगी।इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत,अपर कलेक्टर प्रदीप साहू, जिला परिवहन अधिकारी विजय निकुंज, डीएसपी ट्रैफिक के आर चौहान, तहसीलदार महेश्वर उईके, आर आई अमरजीत खूंटे, सब इंस्पेक्टर खोमराज ठाकुर समेत जिला प्रशासन एवं जशपुर पुलिस के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

R.O. n.o.13229/67

R.O. n.o.13229/67

Most Popular