HomeUncategorizedजशपुर में भाजपा की पहाड़ी कोरवा महिला कार्यकर्ता पर अभद्र टिप्पणी, थाने...





Advertisement Carousel






जशपुर में भाजपा की पहाड़ी कोरवा महिला कार्यकर्ता पर अभद्र टिप्पणी, थाने में हुई शिकायत,

भाजपा की पहाड़ी कोरवा महिला कार्यकर्ता पर अभद्र टिप्पणी से मचा बवाल

महिला मोर्चा थाने में पहुंच कर की कार्रवाई की मांग

जशपुर 23 अगस्त 2026

फेसबुक पर किये गए एक टिप्पणी को लेकर जशपुर जिले में बवाल मच गया है। सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा की महिला मोर्चा ने कुनकुरी थाने में शिकायत कराते हुए,टिप्पणी करने वाले के विरूद्व कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।

कुनकुरी थाना क्षेत्र से नोनपानी गांव निवासी पीड़िता पहाड़ी कोरवा महिला ने पुलिस से किये गए शिकायत में बताया है की राजीव गर्ग के फेसबुक आईडी से एक राजनीतिक पोस्ट की गई थी। इस पोस्ट में विवेकानंद झा नाम के व्यक्ति पर अभद्र व अपमानजनक टिप्पणी का आरोप है।थाने में लिखित शिकायत में कहा गया है की विवेकानंद झा ने उनके लिए आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग किया है। इस तरह के अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल से उन्हें मानसिक पीड़ा हुई और सामाजिक प्रतिष्ठा भी धूमिल हुई है। पीड़िता ने विवकानंद झा के विरूद्व कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

पीड़िता के साथ कुनकुरी थाना पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पिंकीं गुप्ता ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि किसी महिला पर सार्वजनिक रूप से इस तरह की टिप्पणी कतई स्वीकार्य नहीं है। उन्होनें बताया कि पीड़िता भाजपा की एक समर्पित कार्यकर्ता है। पहाड़ी कोरवा महिला ने संघर्ष के बाद अपनी पहचान व प्रतिष्ठा बनाई है। इस तरह से उनकी छवि धूमिल करने वाले के विरूद्व कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

R.O. n.o.13229/67

R.O. n.o.13229/67

Most Popular