HomeUncategorizedजशपुर जिले में 50 एमबीबीएस सीटों के साथ शासकीय मेडिकल कॉलेज को...





Advertisement Carousel






जशपुर जिले में 50 एमबीबीएस सीटों के साथ शासकीय मेडिकल कॉलेज को मिली स्वीकृति, क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई पहचान- जिलेवासियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर ने रचा नया इतिहास, मेडिकल कॉलेज को मिली NMC की मंजूरी

50 एमबीबीएस सीटों के साथ शासकीय मेडिकल कॉलेज जशपुर-कुनकुरी को मिली स्वीकृति, क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई पहचान- जिलेवासियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

जशपुर 13 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (MARB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शासकीय मेडिकल कॉलेज जशपुर-कुनकुरी के संचालन के लिए 50 एमबीबीएस सीटों की औपचारिक अनुमति (लेटर ऑफ परमिशन) जारी कर दी है। इसके साथ ही वर्षों से प्रतीक्षित मेडिकल कॉलेज का सपना साकार हो गया है।

मेडिकल कॉलेज की स्थापना से जशपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। वहीं आदिवासी एवं ग्रामीण अंचलों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता तथा आधुनिक चिकित्सा सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा। इसे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विकासोन्मुखी सोच, सतत प्रयासों और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्ध नेतृत्व का परिणाम माना जा रहा है।इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिलेवासियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय जशपुर के विकास इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि जशपुर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना लंबे समय से जिले की सबसे बड़ी जनआकांक्षाओं में शामिल थी। मुख्यमंत्री ने अपने गृह जिले के विकास के प्रति जिस प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया है, उसका परिणाम आज पूरे क्षेत्र के सामने है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और क्षेत्र के समग्र विकास की मजबूत आधारशिला बनेगा। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा केंद्र सरकार का हृदय से आभार व्यक्त किया।

मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति जशपुर के विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि है। इससे क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवाओं को अपने ही जिले में चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर की वर्षों पुरानी मांग को पूरा कर जिले को नई पहचान दिलाई है।

भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर विकास का नया मॉडल बनकर उभर रहा है। मेडिकल कॉलेज की मंजूरी से चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। यह प्रत्येक जशपुरवासी के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।

जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना से ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं जिले में उपलब्ध होने से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और मेडिकल कॉलेज की यह सौगात आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर सिद्ध होगी।

भाजपा नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में लगातार ऐतिहासिक निर्णय लिए जा रहे हैं। जशपुर मेडिकल कॉलेज को मिली यह स्वीकृति केवल एक संस्थान की स्थापना नहीं, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था और चिकित्सा शिक्षा के नए युग की शुरुआत हैं।

RELATED ARTICLES

R.O. n.o.13229/67

R.O. n.o.13229/67

Most Popular