HomeUncategorizedTET को लेकर बड़ी खबर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फेडरेशन को चर्चा...





Advertisement Carousel






TET को लेकर बड़ी खबर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फेडरेशन को चर्चा के लिए बुलाया, बगिया में रात 8 बजे होगी महत्वपूर्ण बैठक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फेडरेशन को चर्चा के लिए बुलाया, बगिया में रात 8 बजे होगी बैठक

जशपुरनगर। सहायक शिक्षकों की लंबे समय से लंबित प्रमुख मांगों को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ महत्वपूर्ण वार्ता होने जा रही है। मुख्यमंत्री ने सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल को चर्चा के लिए अपने निज निवास बगिया में आमंत्रित किया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार रात 8 बजे 6 से 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा।इस वार्ता को सहायक शिक्षकों की मांगों के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासतौर पर वेतन विसंगति, शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता और सेवा सुरक्षा जैसे मुद्दे बैठक के केंद्र में रहने की उम्मीद है।

मनीष मिश्रा और अजय कुमार गुप्ता करेंगे प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व

सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश संयोजक मनीष मिश्रा और जशपुर जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करेंगे। प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री के समक्ष सहायक शिक्षकों की समस्याओं और मांगों को विस्तार से रखेगा तथा उनके निराकरण के लिए सरकार से स्पष्ट पहल की मांग करेगा।फेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल सरकार के सामने शिक्षकों की वर्तमान स्थिति, लंबित मांगों और उनसे जुड़े विषयों पर चर्चा करेगा। लंबे समय से मांगों को लेकर चल रही कवायद के बीच मुख्यमंत्री स्तर पर होने वाली यह सीधी वार्ता शिक्षकों के लिए अहम मानी जा रही है।

वेतन विसंगति दूर करने की मांग प्रमुख

सहायक शिक्षकों की प्रमुख मांगों में वेतन विसंगति को दूर करना शामिल है। फेडरेशन लंबे समय से वेतन संबंधी असमानता को दूर कर शिक्षकों को उचित वेतनमान और लाभ देने की मांग करता रहा है।बैठक में प्रतिनिधिमंडल इस मुद्दे को प्रमुखता से मुख्यमंत्री के सामने रख सकता है। शिक्षकों को उम्मीद है कि सरकार उनकी मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाएगी।

TET की अनिवार्यता और सेवा सुरक्षा पर भी होगी चर्चा

बैठक में TET की अनिवार्यता से जुड़े विषय पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। TET को लेकर सहायक शिक्षकों के बीच बनी चिंताओं के समाधान के साथ-साथ उनकी सेवा की निरंतरता और सेवा सुरक्षा को लेकर स्पष्टता की मांग भी सरकार के समक्ष रखी जाएगी।फेडरेशन का जोर इस बात पर रहेगा कि TET से संबंधित प्रावधानों के कारण कार्यरत सहायक शिक्षकों के सामने किसी तरह की असमंजस की स्थिति न बने और उनकी सेवा से जुड़े हितों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

सरकार के रुख पर टिकी प्रदेशभर के शिक्षकों की नजर

मुख्यमंत्री के साथ होने वाली इस बैठक को लेकर प्रदेशभर के सहायक शिक्षकों की निगाहें टिकी हुई हैं। खासकर वेतन विसंगति और TET से जुड़े मुद्दों पर सरकार का रुख क्या रहता है, यह वार्ता के बाद स्पष्ट होने की उम्मीद है।यदि बैठक में सरकार की ओर से मांगों के समाधान के लिए कोई ठोस आश्वासन या निर्णय सामने आता है, तो इसे सहायक शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण पहल माना जाएगा। वहीं, फेडरेशन भी अपनी मांगों को मजबूती से रखने की तैयारी में है।

अब सबकी नजर बुधवार रात 8 बजे बगिया में होने वाली इस महत्वपूर्ण वार्ता पर है। बैठक के बाद सामने आने वाले सरकार के रुख और निर्णय से यह स्पष्ट होगा कि सहायक शिक्षकों की लंबित मांगों के समाधान की दिशा में आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।फिलहाल जिला अध्यक्ष जशपुर अजय कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री द्वारा सकारात्मक पहल को शिक्षकों हित में बताया है अजय गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने वार्ता के लिए हमें बुलाया है हम इसकी सराहना करते है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।

RELATED ARTICLES

R.O. n.o.13229/67

R.O. n.o.13229/67

Most Popular