
क्षत्रिय करणी सेना परिवार में संगठन विस्तार, सत्येंद्र सिंह बने जशपुर जिलाध्यक्ष
राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी जिम्मेदारी, जिला एवं युवा प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी गठित
जशपुर- क्षत्रिय करणी सेना परिवार ने जशपुर जिले में संगठन को मजबूत और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला एवं युवा प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी का विस्तार किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत के निर्देश एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में सत्येंद्र सिंह को जशपुर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित जिला कार्यकारिणी में राजकुमार सिंह एवं अभय सिंह को जिला महामंत्री, परमहंस सिंह अग्रज को जिला प्रवक्ता, पवन सिंह को जिला वरिष्ठ सचिव तथा हीरा सिंह एवं पन्नालाल सिंह को जिला सचिव बनाया गया है। वहीं विपिन सिंह, रेवत नायडू, लखन लाल सिंह एवं सूरज सिंह को जिला उपाध्यक्ष तथा संदीप सिंह एवं रामानंद सिंह को जिला सह सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी के साथ संगठन के युवा प्रकोष्ठ को भी विस्तार देते हुए अभिषेक सिंह को जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ बनाया गया है। संकेत सिंह को जिला उपाध्यक्ष, आशुतोष सिंह को जिला महामंत्री, प्रशिक्षित नाथ शाहदेव को जिला सचिव तथा दीपेश सिंह को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं पुनीत प्रताप सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ जशपुर तथा हेमंत सिंह को ब्लॉक उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा की गई है। साथ ही संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने, जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा सामाजिक गतिविधियों में संगठन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है।
जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में अब संगठन को जिले के विभिन्न क्षेत्रों तक मजबूत करने तथा युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर रहेगा। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि नई कार्यकारिणी के गठन से जशपुर में क्षत्रिय करणी सेना परिवार को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा प्राप्त होगी।नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व
डॉ. राज शेखावत — राष्ट्रीय अध्यक्ष
वीरेंद्र सिंह तोमर — राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़
प्रवीण सिंह — प्रदेश सह सचिव, प्रभारी छत्तीसगढ़
ऋषभ सिंह ठाकुर — प्रदेश अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़
अमितेश प्रताप सिंह — प्रदेश मंत्री एवं संभाग प्रभारी, छत्तीसगढ़
अविनाश कुमार सिंह — प्रदेश सचिव, छत्तीसगढ़



