HomeUncategorizedछत्तीसगढ़ में कल घोषित होंगे 10वीं और 12 वीं के नतीजे





Advertisement Carousel






छत्तीसगढ़ में कल घोषित होंगे 10वीं और 12 वीं के नतीजे

जशपुर 28 अप्रैल 2026

छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे कल घोषित किए जाएंगे।
राज्य के शिक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी आधिकारिक जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि इंतजार की घड़ियां अब समाप्ति की ओर हैं।और कल दोपहर 02:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है।

इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएँ। प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है, और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएँ निहित हैं।

RELATED ARTICLES

R.O. n.o.13229/67

R.O. n.o.13229/67

Most Popular