
डीडीसी गेंदबिहारी सिंह पहुंचे दूरस्थ गांव भड़िया,गांव में चौपाल लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं,
जशपुर 28 अप्रैल 2026
जशपुर जिले के दूरस्थ ग्राम भड़िया में जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी) गेंदबिहारी सिंह ग्रामीणों के बीच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों को विस्तार से सुना।
ग्रामीणों ने घघिया नाले पर पुल निर्माण की प्रमुख मांग रखी। उन्होंने बताया कि पुल नहीं होने के कारण बारिश के मौसम में ग्राम पंचायत भड़िया का एक हिस्सा पूरी तरह टापू बन जाता है, जिससे आवागमन बाधित होता है। नदी में उफान के चलते स्कूली बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है।
इसके अलावा ग्रामीणों ने भड़िया से दरावघाघ वॉटरफॉल तक पहुंच मार्ग के निर्माण की मांग की, ताकि क्षेत्र में आवागमन और पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। साथ ही डेयरी उत्पादों के विक्रय के लिए गांव में दुग्ध संग्रहण केंद्र खोलने की भी मांग रखी गई।
जिला पंचायत सदस्य गेंदबिहारी सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश और जिले का विकास लगातार हो रहा है,जिले में पिछले दो सालों में हुए विकास कार्यो ने जिले की तस्वीर बदल दी है। डीडीसी गेंदबिहारी सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे संबंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर सभी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला सोसल मीडिया प्रभारी अशोक कुमार यादव, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष जयशंकर यादव, भाजयुमो पंडरापाठ मंडल अध्यक्ष नन्दकुमार यादव, ग्राम पंचायत भड़िया के सरपंच फूल साय नागेश, प्रहलाद यादव, श्यामलाल यादव एवं सैकडों ग्रामीण उपस्थित रहे।


