
जशपुर 14 मार्च 2026
जशपुर- जशपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह ने जशपुर जिले के कई थानों और चौकियों के साथ यातायात और सायबर सेल के प्रभारी बदल दिए हैं।लंबे समय बाद जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस विभाग ने कई थानों के प्रभारियों को बदलते हुए नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। जारी आदेश में 4 टीआई, 4 सब इंस्पेक्टर और 3 एएसआई का तबादला किया गया है।
तबादले के साथ ही महत्वपूर्ण शाखाओं में भी फेरबदल किया गया है। संतलाल आयाम को सायबर सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि खोमराज ठाकुर को यातायात प्रभारी बनाया गया है।
इस फेरबदल में टीआई हर्षवर्धन चौरासे को लोदाम से तुमला, टीआई कोमल सिंह नेताम को तुमला से नारायणपुर, टीआई कृष्ण कुमार साहू को सायबर प्रभारी से लोदाम, टीआई संतलाल आयाम सायबर थाना प्रभारी जशपुर, सब इंस्पेक्टर राजकुमार कश्यप थाना प्रभारी नारायणपुर से बगीचा, सब इंस्पेक्टर प्रदीप मिश्रा यातायात प्रभारी से थाना जशपुर, सब इंस्पेक्टर खोमराज ठाकुर थाना जशपुर से यातायात प्रभारी जशपुर,सब इंस्पेक्टर भागवत नायकर चौकी प्रभारी करडेगा से थाना जशपुर,एएसआई टेकराम सारथी चौकी प्रभारी कोल्हेनझरिया से चौकी प्रभारी करडेगा,एएसआई विपिन किशोर केरकेट्टा थाना जशपुर से चौकी प्रभारी कोल्हेनझरिया,एएसआई उमेश प्रभाकर थाना बगीचा से थाना नारायणपुर की जिम्मेदारी मिली है।पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।


