HomeUncategorizedवेदांश राईस मिल से धान खरीदी केंद्र भेजा जा रहा अवैध धान...





Advertisement Carousel






वेदांश राईस मिल से धान खरीदी केंद्र भेजा जा रहा अवैध धान जप्त, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

जशपुर – जशपुर में धान खरीदी के बीच बिचौलियों और राईस मिलों की संदिग्ध गतिविधियों पर प्रशासन ने नकेल कसना शुरू कर दिया है। ताजा मामला कांसाबेल विकासखण्ड का है, जहाँ बगिया के वेदांश राईस मिल से अवैध रूप से धान निकालकर उसे धान खरीदी केंद्र ले जाने की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि वेदांश राईस मिल से धान को अवैध तरीके से खपाने की तैयारी की जा रही है। इस सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अमले ने तत्काल जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान दो ट्रैक्टरों को रोका गया, जो राईस मिल से निकालकर सीधे चोंगरीबहार धान खरीदी केंद्र ले जा रहे थे।

पकड़े गए दोनों ट्रैक्टरों में लगभग 100 क्विंटल धान लोड है।दोनों ट्रैक्टर के ड्राईवर मानेश्वर सिदार और यमन बेहरा ने बताया की राईस मिल से धान चोंगरीबहार धान खरीदी केंद्र ले जाया जा रहा था।इसी दौरान वेदांश राईस मिल के पास ही चोंगरीबहार खरीदी केंद्र के रास्ते में हुई इस कार्रवाई में राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की टीम संयुक्त रूप से शामिल रही।

आमतौर पर धान खरीदी केंद्रों से धान राईस मिल जाता है, लेकिन यहाँ मामला उल्टा पाया गया। राईस मिल से धान का खरीदी केंद्र की ओर जाना कई सवाल खड़े करता है। आशंका जताई जा रही है कि राईस मिल के पुराने धान को नए धान के रूप में खरीदी केंद्र में खपाने की कोशिश की जा रही थी।


वर्तमान में प्रशासनिक अमला मामले की जांच और दस्तावेजी कार्रवाई में जुटा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अवैध परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया गया है और राईस मिल संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

R.O. n.o.13229/67

R.O. n.o.13229/67

Most Popular