HomeUncategorizedजशपुर महिला एवं बाल विकास कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो का छापा,...





Advertisement Carousel






जशपुर महिला एवं बाल विकास कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो का छापा, लिपिक 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार



जशपुर- जशपुर जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय में गुरुवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। ACB की टीम ने सहायक ग्रेड–02 के पद पर पदस्थ गिरीश कुमार वारे को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।


मिली जानकारी के अनुसार आरोपी लिपिक ने विभाग में पदस्थ एक भृत्य के कथित ट्रांसफर के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। आरोपी ने भृत्य से 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते समय ACB की टीम ने उसे पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी लिपिक इससे पहले भी ट्रांसफर के नाम पर 30 हजार रुपए ले चुका था।


इतना ही नहीं, आरोप है कि जब भृत्य ने बाकी पैसे देने में असमर्थता जताई तो आरोपी ने उसकी पल्सर बाइक जबरन अपने पास रख ली थी।
मामले की शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने पूरी योजना बनाकर जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल ACB की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और कार्यालय में आगे की कार्रवाई जारी है।घटना के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय में हड़कंप मच गया है।

RELATED ARTICLES

R.O. n.o.13229/67

R.O. n.o.13229/67

Most Popular