
210 धर्मान्तरित लोगों की पुनः हिंदू धर्म मे वापसी
रायपुर- जांजगीर-चाम्पा के चाम्प में नगरवासियों द्वारा, धर्म जागरण समन्वय विभाग के तत्वावधान में आयोजित “विराट हिन्दू सम्मेलन” का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में घर-वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में सहभागिता की।इस पावन अवसर पर सनातन संस्कृति से भटके हुए धर्मांतरित बंधुओं का पाद प्रक्षालन, वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधिवत धार्मिक संस्कारों के साथ उन्हें सम्मानपूर्वक पुनः हिन्दू धर्म में घर-वापसी कराई गई। यह दृश्य सनातन धर्म की करुणा, समरसता एवं सांस्कृतिक पुनर्जागरण का जीवंत प्रतीक रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि “यह कार्य केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन धर्म के पुनर्जागरण का संकल्प है। पूज्य पिताजी स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी के विचारों, संघर्षों और जीवनभर चले घर-वापसी अभियान से प्रेरणा लेकर यह संकल्प है कि जब तक समाज का अंतिम व्यक्ति अपने मूल सनातन संस्कारों से नहीं जुड़ जाता, तब तक यह अभियान निरंतर, निर्भीक और प्रतिबद्ध भाव से चलता रहेगा।”
उन्होंने आगे कहा कि हिन्दू समाज की एकता, सांस्कृतिक स्वाभिमान और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए घर-वापसी का यह यज्ञ भविष्य में और अधिक व्यापक स्वरूप में निरंतर जारी रहेगा।सम्मेलन में मुख्य वक्ता प्रांत कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चंद्रशेखर देवांगन , ज्योतिष रत्न पं. पी. एस. त्रिपाठी , काली उपासक जांजगीर स्वामी सुरेंद्र नाथ , प्रांत प्रमुख धर्मजागरण राजकुमार चंद्र, प्रांत संयोजिका घर-वापसी प्रमुख अंजू गबेल, नगर संघचालक चाम्पा शांति सोनी, नगर कार्यवाह चाम्पा लक्की सोनी , सतनामी समाज प्रमुख आनंद प्रकाश गिरी , प्रांत परियोजना प्रमुख धर्मजागरण शंकर लाल साव , चाम्पा के राजा कुँवर विरेन्द्र बहादुर सिंह , युवा टोली के नेतृत्वकर्ता दिग्विजय सिंह, समाजसेवी मंजूषा पाटले एवं मातृ शक्ति टीम सहित अनेक गणमान्यजन एवं बड़ी संख्या में सनातनी क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।



