Homecg newsCG - किसानों के खाते से 1 करोड़ की हेराफेरी, सहकारी बैंक...





Advertisement Carousel






CG – किसानों के खाते से 1 करोड़ की हेराफेरी, सहकारी बैंक के दो कर्मी गिरफ्तार

दुर्ग : जिला अंतर्गत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक भिलाई तीन की सेवा सहकारी समिति सोमनी में करोड़ों के घोटाले का मामला सामने आया है। यहां की प्रबंधक नीति दीवान, सहायक प्रबंधक गजानन शिर्के और अतरिक्त कर्मचारी गोपाल वर्मा ने मिलकर किसानों के खाते से 1 करोड़ 3 लाख 11 हजार 263 रुपए का गबन किया है।

पुरानी भिलाई पुलिस ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक पुरानी भिलाई के शाखा प्रबंधक सुरेंद्र सिंह भुवाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में हायक प्रबंधक गजानन शिर्के और अतरिक्त कर्मचारी गोपाल वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शाखा प्रबंधक नीति दीवान अभी तक फरार हैं।

पुलिस प्रवक्ता एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि मामला किसानों के बचत खाते से करोड़ों की हेराफेरी का है। किसानों ने अपने खाते में आरोपियों खुद ही रकम जमा किया और खुद ही उसे संचालित किया था। उनके द्वारा किसानों के खाते में पैसा जमा कर पासबुक में एंट्री की जाती थी, लेकिन लेजर में एंट्री नहीं की जाती थी।

इस मामले के उजागर होने के बाद यहां के किसानों में काफी आक्रोश है। उनका कहना है कि वो लोग खून पसीने की कमाई से एक एक पाई जोड़कर पैसा जमा करते हैं। उसे सहकारी केंद्रीय बैंक के पास विश्वास में जमा करते हैं। उनके जिम्मेदार अधिकारियों ने उनकी मेहनत की कमाई पर डाका डाला है। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular