Homecg newsलिफ्ट के बहाने अपहरण कर दुष्कर्म किया





Advertisement Carousel






लिफ्ट के बहाने अपहरण कर दुष्कर्म किया

जशपुरनगर : कांसाबेल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ लिफ्ट देने के बहाने अपहरण कर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

घटना 5 मई की रात की है, जब कांसाबेल पुलिस की एक टीम रात्रि गश्त पर थी। थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि रात करीब ढाई बजे पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी को एक किशोरी डरी-सहमी हालत में सड़क पर अकेली घूमती मिली। पुलिस टीम ने तत्काल किशोरी को सुरक्षित संरक्षण में लिया और जब पूछताछ की। किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह एक गांव में चल रहे विवाह समारोह में शामिल होने आई थी। रात को लौटने के दौरान आरोपी अस्मित लकड़ा (उम्र 22 वर्ष) ने उसे घर तक छोड़ने का झांसा देकर अपनी बाइक में बैठा लिया।

लेकिन घर पहुंचाने के बजाय वह उसे सुनसान इलाके में ले गया और वहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी ने किशोरी को धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगा। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। किशोरी की सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी अस्मित एक्का पर मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। वहीं, पीड़िता को परिजनों की निगरानी में सुरक्षित रखा गया है और आवश्यक चिकित्सा जांच भी कराई गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular