Homecg newsप्रेमिका को बिना विवाह घर में रखने से मना किया तो पोते...





Advertisement Carousel






प्रेमिका को बिना विवाह घर में रखने से मना किया तो पोते ने दादी को मार डाला

जशपुरनगर : दोकड़ा चौकी क्षेत्र के ग्राम चोंगरीबहार, तितरमारा बैगाटोली बस्ती में एक युवक ने अपनी दादी की हत्या कर दी। आरोपी पोते सोनसाय राम (22) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, 9 मई को भगत राम ने अपनी मां मोदी बाई की मौत की सूचना दी। उसने बताया कि उसके भतीजे सोनसाय का मोदी बाई से विवाद हुआ था। इस दौरान सोनसाय ने उन्हें धक्का दिया, जिससे उनका सिर दरवाजे की चौखट से टकरा गया और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने बताया कि चौखट से सिर टकराने से इतनी गहरी चोट नहीं आ सकती।

सिर पर किसी वस्तु से तीन बार वार किया गया था, जिससे वृद्धा की मौत हुई। शक के आधार पर पुलिस ने सोनसाय राम से पूछताछ की। उसने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने लकड़ी के पीढ़े से दादी के सिर पर वार किया था। इसके बाद पुलिस ने उसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। सोनसाय ने बताया कि वह 21 वर्षीय युवती से प्रेम करता है। छह महीने पहले वह उसे अपने घर ले आया और बिना शादी किए पत्नी की तरह साथ रख रहा था। दादी इस बात को लेकर अक्सर विवाद करती थीं।

घायल वृद्धा रातभर तड़पती रही, अगले दिन हुई मौत घटना 7 मई की है। उस दिन सोनसाय का दादी से विवाद हुआ। उसने उन्हें धक्का दिया, जिससे उनका सिर चौखट से टकराया और वे गिर गईं। इसके बाद उसने लकड़ी के पीढ़े से उनके सिर पर तीन बार वार किया। वे लहूलुहान होकर बेहोश हो गईं। आरोपी ने उन्हें अस्पताल नहीं ले जाया और बेहोशी की हालत में ही छोड़ दिया। 8 मई को उनकी मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular