HomeUncategorizedमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महाराजा अग्रसेन जयंती की दी बधाई।





Advertisement Carousel






मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महाराजा अग्रसेन जयंती की दी बधाई।

TheTribleTimes रायपुर,02 अक्टूबर 2024

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों विशेषकर अग्रवाल समाज के लोगों को महाराजा अग्रसेन जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में  साय ने कहा है कि महाराजा अग्रसेन ने हमें सामाजिक समानता, करुणा और अहिंसा का संदेश दिया।

 लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था और आर्थिक समरूपता उनके आदर्श मूल्य रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज को समृद्ध और सशक्त बनाने तथा प्रेम और सदभाव का वातावरण निर्माण के लिए महाराजा अग्रसेन द्वारा दिए गए विचार मूल्य प्रेरणादायी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular