जशपुर जिले की कोतबा चौकी पुलिस ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। पुलिस ने पश्चिम बंगाल और झारखंड से आए 23 प्रवासियों के दस्तावेजों की जांच की। साथ ही उनके फिंगरप्रिंट भी लिए।एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि यह अभियान जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चलाया गया है। इससे बाहरी तत्वों द्वारा किए जाने वाले अपराधों पर नियंत्रण होगा।सभी प्रवासी फेरी लगाकर या ठेका श्रमिक के रूप में काम कर रहे हैं। पुलिस उनके आधार कार्ड और पैन कार्ड की वैधता की जांच कर रही है।
कोतबा पुलिस ने मकान मालिकों को निर्देश दिए हैं कि वे किराएदारों की जानकारी थाने में दर्ज कराएं। अगर किराएदार किसी अपराध में शामिल पाया जाता है और मकान मालिक ने पहले जानकारी नहीं दी है, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।एसएसपी ने बताया कि जिले में बाहर से आने वाले लोगों की लगातार जांच की जा रही है।
अवैध निवास करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।इससे पहले जशपुर के कांसाबेल, पोंगरो, बटाईकेला और कुनकुरी में भी ऐसा ही अभियान चलाया गया था। वहां भी दूसरे राज्यों से आए प्रवासियों के दस्तावेजों की जांच की गई थी।