HomeUncategorizedबगीचा के झिंकी में पहुंचा 30 हाथियों का दल, बिजली गुल होने...





Advertisement Carousel






बगीचा के झिंकी में पहुंचा 30 हाथियों का दल, बिजली गुल होने से ग्रामीणों में दहशत

बगीचा के झिंकी में पहुंचा 30 हाथियों का दल, बिजली गुल होने से ग्रामीणों में दहशत

जशपुर 22 अगस्त 2026

जशपुर जिले के बगीचा वन परिक्षेत्र के झिंकी गांव के पास करीब 30 हाथियों का दल बस्ती के किनारे पहुंच गया है।हाथियों का दल गांव के किनारे पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाथियों की मौजूदगी के बीच गांव की बिजली व्यवस्था बाधित होने से ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है।बताया जा रहा है कि बिजली का तार टूटने के कारण झिंकी गांव में बिजली बंद है। जिस स्थान के आसपास बिजली का तार टूटा है, उसी क्षेत्र में 30 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। ऐसे में अंधेरा होने के कारण हाथियों के गांव की ओर बढ़ने की आशंका से ग्रामीण सहमे हुए हैं।


ग्रामीणों ने किसी भी संभावित अप्रिय घटना को रोकने के लिए तत्काल बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग अधिकारियों से की है। सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और हाथियों के सही लोकेशन की जानकारी मिलते ही टुटे हुए विद्युत तार को जोड़ने का काम शुरू किया जाएगा। फिलहाल गांव के लोग अपने अपने घरों के सामने आग जलाकर हाथियों को रिहायशी इलाके से दूर रखने का प्रयास कर रहे हैं।


बिजली विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर ने बताया कि बिजली चालू करने की कोशिश की जा रही है। वहीं, वन विभाग द्वारा भी हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखे जाने की बात सामने आ रही है।
करीब 30 हाथियों के बस्ती के किनारे मौजूद होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अंधेरे में हाथियों के गांव में प्रवेश करने की स्थिति में बड़ा नुकसान हो सकता है। ऐसे में बिजली व्यवस्था जल्द बहाल करना बेहद जरूरी है।

RELATED ARTICLES

R.O. n.o.13229/67

R.O. n.o.13229/67

Most Popular