HomeUncategorizedNEET (UG) 2026 का रिज़ल्ट जारी, 11.21 लाख अभ्यर्थी हुए क्वालिफाई





Advertisement Carousel






NEET (UG) 2026 का रिज़ल्ट जारी, 11.21 लाख अभ्यर्थी हुए क्वालिफाई


बिग ब्रेकिंग | NEET (UG) 2026 का रिज़ल्ट जारी, 11.21 लाख अभ्यर्थी हुए क्वालिफ़ाई

16जुलाई 2026
नई दिल्ली – नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष परीक्षा में शामिल करीब 20 लाख अभ्यर्थियों में से 11.21 लाख उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है। अब इन अभ्यर्थियों के लिए देशभर के मेडिकल, डेंटल, आयुष और अन्य स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश का रास्ता साफ हो गया है।


इस बार परिणाम में छात्राओं का प्रदर्शन भी उल्लेखनीय रहा। कुल सफल अभ्यर्थियों में 58 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं। परीक्षा का आयोजन भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में 13 भाषाओं में किया गया था, जिससे देशभर के विद्यार्थियों को अपनी पसंदीदा भाषा में परीक्षा देने का अवसर मिला।


मेरिट सूची के अनुसार 138 अभ्यर्थियों ने 690 या उससे अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 19 छात्रों ने 700 से अधिक अंक हासिल किए। सबसे अधिक 715 अंक पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने प्राप्त किए। 17 राज्यों के टॉपर्स ने 700 से अधिक अंक हासिल किए हैं और शीर्ष 138 रैंकर्स देश के 66 अलग-अलग शहरों से हैं।
NTA के अनुसार शीर्ष रैंक हासिल करने वाले 93 प्रतिशत अभ्यर्थी पहली बार NEET परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं 99 प्रतिशत टॉपर्स की आयु 17 से 19 वर्ष के बीच रही। इस वर्ष देश के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से अभ्यर्थी क्वालिफ़ाई हुए हैं।राज्यवार आंकड़ों में उत्तर प्रदेश सबसे आगे रहा, जहां 1.7 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।


कैटेगरीवार क्वालिफ़ाई उम्मीदवारों की संख्या इस प्रकार है:
जनरल – 2.91 लाख
ओबीसी – 5.12 लाख
अनुसूचित जाति – 1.59 लाख
अनुसूचित जनजाति – 63,716
ईडब्ल्यूएस (EWS) – 95,026


NEET (UG) 2026 के परिणाम घोषित होने के साथ ही अब देशभर के मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS, AYUSH और अन्य चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

R.O. n.o.13229/67

R.O. n.o.13229/67

Most Popular