HomeUncategorizedभाजयुमो के जिला और संभाग प्रभारियों की सूची हुई जारी,जशपुर के अभिषेक...





Advertisement Carousel






भाजयुमो के जिला और संभाग प्रभारियों की सूची हुई जारी,जशपुर के अभिषेक मिश्रा बने रायगढ़ जिले के प्रभारी

भाजयुमो के जिला और संभाग प्रभारियों की सूची हुई जारी,

जशपुर के अभिषेक मिश्रा बने रायगढ़ जिले के प्रभारी

जशपुर 16 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ भाजपा ने प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला एवं संभाग प्रभारियों की नई सूची जारी कर दी है। सूची में जशपुर के युवा नेता अभिषेक मिश्रा को रायगढ़ जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से जशपुर जिले के भाजयुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल है।

अभिषेक मिश्रा छात्र राजनीति से सक्रिय रहे हैं और संगठन के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। वर्ष 2013 से 2016 तक वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के जिला संयोजक रहे। उनके कार्यकाल में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनावों में एबीवीपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।

इसके बाद उन्होंने वर्ष 2019 से 2021 तक भाजयुमो जिला मंत्री और 2021 से 2024 तक जिला महामंत्री के रूप में संगठन की जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। वर्तमान में वे भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हैं।

रायपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान उन्हें सिविल लाइन मंडल युवा मोर्चा का प्रभारी बनाया गया था। इस दौरान उन्होंने युवाओं की टीम को संगठित कर डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर क्षेत्र से भाजपा के विधायक प्रत्याशी सुनील सोनी को ऐतिहासिक बढ़त दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


संगठन के लिए वर्षों से निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे अभिषेक मिश्रा को रायगढ़ जिले का प्रभारी बनाए जाने को संगठन ने उनकी सक्रियता और समर्पण का सम्मान माना है। वहीं जशपुर के भाजयुमो कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

RELATED ARTICLES

R.O. n.o.13229/67

R.O. n.o.13229/67

Most Popular