Homecg newsरिश्तों को शर्मसार करने वाली चोरी का खुलासा, भतीजी ने ही रची...





Advertisement Carousel






रिश्तों को शर्मसार करने वाली चोरी का खुलासा, भतीजी ने ही रची बड़े पिताजी के घर चोरी की साजिश

जशपुर। जशपुर पुलिस ने एक सनसनीखेज चोरी का खुलासा किया है, जिसने रिश्तों की मर्यादा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक कलयुगी भतीजी ने अपने बॉयफ्रेंड और दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही बड़े पिताजी के घर में लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और करोड़ों के माल की बरामदगी की है।

आईफोन और ऐशो-आराम की चाहत बनी अपराध की वजह

नारायणपुर थाना क्षेत्र के केराडीह (रैनीडांड) में हुई इस बड़ी चोरी की मास्टरमाइंड मिनल निकुंज निकली। मिनल जशपुर में रहकर कॉलेज की पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसकी सोशल मीडिया के जरिए अनिल प्रधान से पहचान हुई और दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। विलासितापूर्ण जीवन, महंगे गैजेट और आईफोन खरीदने की चाहत ने मिनल को अपराध की राह पर धकेल दिया।

किस्त-दर-किस्त उड़ाए लाखों, तीसरी बार किया बड़ा हाथ

चोरी की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है।

  • पहली बार मिनल सफाई के बहाने अपने पुश्तैनी घर गई और दीवान से 2 लाख रुपये चुरा लिए।
  • दूसरी बार उसने दादी की नजर बचाकर तिजोरी की चाबी चुराई और 3 लाख रुपये पर हाथ साफ किया।
  • तीसरी और आखिरी वारदात में उसने अपने बॉयफ्रेंड और छह साथियों के साथ मिलकर पूरा सूटकेस ही गायब कर दिया, जिसमें 15 लाख रुपये नकद और सोने के बिस्किट रखे थे।

चोरी के पैसों से लग्जरी लाइफ, विला पार्टी और हैरियर कार

चोरी के अगले ही दिन मिनल का जन्मदिन था। आरोपियों ने रायपुर के एक आलीशान विला में 5 लाख रुपये खर्च कर पार्टी की। इसके अलावा चोरी की रकम से 25 लाख रुपये की टाटा हैरियर कार भी खरीदी गई। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी रांची के एक होटल में छिपे हुए थे, जहां से उन्हें गिरफ्तार किया गया।

RELATED ARTICLES

R.O. n.o.13229/67

R.O. n.o.13229/67

Most Popular