Homecg newsKatghora firing incident : कटघोरा गोलीकांड में बड़ा खुलासा प्रेम प्रसंग में...





Advertisement Carousel






Katghora firing incident : कटघोरा गोलीकांड में बड़ा खुलासा प्रेम प्रसंग में की गई फायरिंग, मास्टरमाइंड शक्ति सिंह गिरफ्तार

Katghora firing incident कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम कासनिया में हुए सनसनीखेज फायरिंग कांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले घटना में शामिल उत्तर प्रदेश के शूटर दुर्गेश पांडे और कोरबा के दो स्थानीय युवक – आशीष जांगड़े और हर्ष सिंह को भी पकड़ा जा चुका है। अब तक इस मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी बताई जा रही है। ग्राम कासनिया निवासी व्यवसायी सिकंदर मेमन अपने परिवार के साथ घर में थे, जब रात करीब 9:45 बजे गोलियों की आवाज से क्षेत्र दहल उठा।

परिवार को लगा कि कोई चीज फटी है, लेकिन जैसे ही वे बाहर निकले, सामने बाइक सवार युवक ने दूसरी बार गोली चलाई। एक गोली दुकान के शटर पर जबकि दूसरी मुख्य द्वार से टकराई।

घबराकर परिवार के सदस्य तुरंत घर के भीतर भागे और आरोपी फरार हो गया।

RELATED ARTICLES

R.O. n.o.13229/67

R.O. n.o.13229/67

Most Popular