Homecg newsस्कूलों में 64 दिन के अवकाश की घोषणा, दशहरा-दीपावली पर 6-6 दिन...





Advertisement Carousel






स्कूलों में 64 दिन के अवकाश की घोषणा, दशहरा-दीपावली पर 6-6 दिन छुट्टी

रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश की तिथियों की घोषणा कर दी है। इस वर्ष स्कूलों में कुल 64 दिनों के लिए अवकाश रहेगा।

दशहरा अवकाश इस वर्ष 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक 6 दिनों के लिए रहेगा। वहीं, दीपावली की छुट्टी 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक रहेगी, जो भी 6 दिनों की है। शीतकालीन अवकाश इस साल केवल 22 से 27 दिसंबर तक रहेगा।

गर्मी की छुट्टियां इस साल लंबी होंगी और 1 मई से 15 जून 2026 तक कुल 46 दिनों की रहेंगी।

स्कूल शिक्षा विभाग ने बताया कि अवकाशों का यह तालिका राज्य के सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थानों पर लागू होगी।

RELATED ARTICLES

R.O. n.o.13229/67

R.O. n.o.13229/67

Most Popular